Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar MLA Ghanshyam Das Arora said—12 years of unparalleled achievement; the Modi government has scripted a new chapter ranging from public welfare to development.
{"_id":"6a2bb4da5221e1d49e0a0f51","slug":"video-yamunanagar-mla-ghanshyam-das-arora-said-12-years-of-unparalleled-achievement-the-modi-government-has-scripted-a-new-chapter-ranging-from-public-welfare-to-development-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा बोले- 12 साल बेमिसाल, मोदी सरकार ने जनकल्याण से विकास तक लिखी नई इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा बोले- 12 साल बेमिसाल, मोदी सरकार ने जनकल्याण से विकास तक लिखी नई इबारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का दौर बताया है। सरकार द्वारा जारी उपलब्धियों के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12.11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया और देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। जल जीवन मिशन के माध्यम से 15.85 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 10.57 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए और 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती का खर्च कवर किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहलें लागू की गईं। किसानों को पीएम-किसान के जरिए 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे खातों में भेजी गई, जबकि फसल बीमा योजना के तहत 1.96 लाख करोड़ रुपये के दावे दिए गए।
सरकार का दावा है कि देश की जीडीपी 106.57 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 346.36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, मेट्रो और नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है। चंद्रयान-3 की सफलता और डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई की वैश्विक पहचान को भी सरकार ने अपनी बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया है।
सरकार का कहना है कि ये आंकड़े केवल उपलब्धियां नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन में आए बदलाव की कहानी हैं। जनकल्याण से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास तक, बीते 12 वर्षों में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।