सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   kabaddi, yamunanagar, haryana

कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले

Updated Mon, 04 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
kabaddi, yamunanagar, haryana
कबड्डी - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा टाइगर क्लब की ओर से जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड में कराई जा रही छठी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों की टीमों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में देर शाम फतेहगढ़ साहिब और जींद के बीच सेमिफाइनल मुकाबला हुआ।
Trending Videos

रविवार सुबह प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यतिथि पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी ने शिरकत की। प्रतियोगिता में हरियाणा व पंजाब की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच कैथल और सोनीपत के बीच हुआ। इसमें कैथल ने जीत हासिल की। अमरजीत सिंह मंगी ने  कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज में इस तरह के खेलों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा खेलों में हिस्सा लेकर स्वस्थ्य रह सकते हैं और अच्छा भविष्य बना सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान शाम के समय बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल और सीपीएस श्याम सिंह राणा पहुंचे। विस स्पीकर ने कहा कि हम खेलों से आपसी भाईचारे के साथ संघर्ष करना सीखते हैं। कबड्ड़ी पुराना खेल है, इसे बढ़ावा मिलना चाहिए। दूसरे दिन पंजाब व हरियाणा की टीमों के बीच हुई रोचक मुकाबले देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर भी लोगों का मनोरंजन किया गया। इस मौके पर क्लब प्रधान राय सिंह, महासचिव एडवोकेट कर्मबीर बूटर, मदन शर्मा, अवतार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed