{"_id":"6a1573f8bbc09809ae06fcf0","slug":"video-women-from-a-self-help-group-in-yamunanagar-have-opened-a-canteen-at-the-zila-parishad-office-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिप कार्यालय में खोली कैंटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिप कार्यालय में खोली कैंटिन
जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटिन का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने रिबन काटकर कैंटिन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने स्वयं कैंटिन में तैयार भोजन का स्वाद लिया और खाने की गुणवत्ता की सराहना की।
कार्यक्रम में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कर्मजीत कौर और देवेंद्र राणा भी मौजूद रहे। पहले ही दिन करीब 100 लोगों ने कैंटिन में भोजन किया।
कैंटिन का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रत्नपुरा गांव की प्रवेश कुमारी, धौड़ंग की कमलेश और कुंजल गांव की नरेंद्र द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि कैंटिन में प्रतिदिन ताजा और स्वच्छ भोजन तैयार किया जाएगा, जिसे वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीईओ सुशील कुमार और जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र ने बताया कि पंचायत भवन स्थित डीपीआरसी में भी रसोई की व्यवस्था उपलब्ध है। वहां भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कैंटिन संचालित करने का अवसर देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब 4500 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।