सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar police raided Saran village and recovered Rs 10.37 lakh from a drug smuggler's house

Yamuna Nagar: यमुनानगर पुलिस की गांव सारण में छापेमारी, नशा तस्कर के घर से 10.37 लाख बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुनानगर पुलिस ने गांव में सारण में छापेमारी के दौरान नशा तस्कर के घर से 10.37 लाख कैश बरामद किया है।

Yamunanagar police raided Saran village and recovered Rs 10.37 lakh from a drug smuggler's house
यमुनानगर पुलिस ने बरामद किया कैश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यमुनानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मैदान 2.0’ के तहत जिला पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सारण सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।




अपराध शाखा-2 के प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपराध शाखा-1, अपराध शाखा-2 और अन्य पुलिस टीमों ने गांव सारण में एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 10 टीमों ने सुबह पांच बजे गांव में अलग-अलग स्थानों पर जांच की। इस दौरान सारण निवासी सुभाष के घर से 10 लाख 37 हजार 800 रुपये की नई करेंसी बरामद की गई। इसके अलावा 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोटों के रूप में करीब 60 हजार रुपये की पुरानी करेंसी भी मिली। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति बेरोजगार है और उसके किसी व्यवसाय से जुड़े होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित युवक नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद नकदी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर स्वयं यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा पुलिस उन्हें मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed