सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motorcyclist killed in tragic road accident in Bilaspur after being struck forcefully by a bus in Chhattisgarh

छत्तीसगढ: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, बस ने मारी जोरदार टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ के बिलासपुर में तखतपुर में  दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस क्रमांक CG 10 G 1167 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को सीधे टक्कर मार दी।

Motorcyclist killed in tragic road accident in Bilaspur after being struck forcefully by a bus in Chhattisgarh
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ के बिलासपुर में तखतपुर में  दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस क्रमांक CG 10 G 1167 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर की ओर आ रही बाइक क्रमांक CG 10 CC 5520 को बेलसरी के पास बस ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्राम  लिदरी निवासी  बृज किशोर महादेवा उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे  आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed