सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: All academic streams to be taught in CBSE-affiliated schools; Education Secretary issues notificatio

हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे सभी संकाय, शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

 सीबीएसई से संबद्ध सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अब कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पढ़ाई करवाई जाएगी। 

Himachal: All academic streams to be taught in CBSE-affiliated schools; Education Secretary issues notificatio
शिक्षा सचिव राकेश कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अब कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। जिन स्कूलों में जो संकाय पहले नहीं थे, उन्हें अब शुरू कर दिया गया है। इसके तहत चंबा जिले के किहार में वाणिज्य और मेडिकल की कक्षाएं लगेंगी। हमीरपुर जिले में बारा में मेडिकल, बड़सर और बतरान में वाणिज्य और मेडिकल संकाय उपलब्ध होंगे। सोहरी और लोहारली में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल तीनों संकायों की पढ़ाई करवाई जाएगी।



कांगड़ा जिले के कुंसल और अपर लंबा गांव में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल, सलेटी में वाणिज्य संकाय उपलब्ध होगा। मंडी जिले के कोलनी ढलवान में वाणिज्य और मेडिकल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। किन्नौर जिले के निचार में मेडिकल और नॉन-मेडिकल संकाय उपलब्ध होगा। कुल्लू जिले के सराहन में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल तीनों धाराएं शुरू की जाएंगी। शिमला जिले के बलदेयां में वाणिज्य, सैंज में मेडिकल और ननखड़ी में मेडिकल और नॉन-मेडिकल उपलब्ध होगा। सिरमौर जिले के कफोटा और ऊना जिले के बधेड़ा में मेडिकल और नॉन-मेडिकल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed