हिमाचल: बेकाबू ट्रक पलटा, चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार एक ही परिवार के तीन समेत चार लोगों की मौत
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 907 पर लालढांक के निकट दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 907 पर लालढांक के निकट दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब हरियाणा से दो बाइकों पर सवार लोग रेणुकाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। शुक्रवार सुबह वे मक्की से भरे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। हरियाणा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
ढलान में मक्की से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा
जानकारी के अनुसार दुर्घटना यमुनानगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लालढांक के पास कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई। ट्रक पांवटा साहिब से मक्की लोड कर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। दो बाइकों पर पांच लोग रेणुकाजी के दर्शन के लिए आ रहे थे। हिमाचल सीमा के समीप लालढांक के पास ढलान में मक्की से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया।
इक सवार पांचों लोग ट्रक के नीचे दब गए
ट्रक ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पांचों लोग ट्रक के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत व बचाव का कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।