सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Daughter arrested with 15 grams of 'Chitta'; mother, the prime accused, absconding—Police launch manhunt.

Kangra: 15 ग्राम चिट्टे के साथ बेटी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मां फरार, पुलिस कर रही तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़ (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

 कांगड़ा जिले के रक्कड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

Daughter arrested with 15 grams of 'Chitta'; mother, the prime accused, absconding—Police launch manhunt.
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रक्कड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां और मामले की मुख्य आरोपी मौके से भागने में सफल रही, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। थाना रक्कड़ पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गांव निहरी क्षेत्र में मां-बेटी मिलकर चिट्टा बेचने का काला कारोबार कर रही हैं। सूचना के मुताबिक ये दोनों बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर स्थानीय युवाओं को सप्लाई करती थीं। इस पर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।

Trending Videos

तकनीकी जांच और निगरानी के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध घर पर अचानक दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशे की इस खेप के साथ मौके पर मौजूद महिला आरोपी प्रतिमा उर्फ प्रीति (26) निवासी गांव छिला (खुंडियां) को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घर की मालकिन और मुख्य आरोपी तृप्ता देवी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गई। पुलिस ने थाना रक्कड़ में गोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मौके से भागी महिला की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर जाल बिछा दिया है।  पुलिस जिला देहरा ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि या तस्करी देखने को मिले, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या अपने नजदीकी थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed