सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Newly elected Panchayat representatives took out victory rallies in the markets.

Kangra News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बाजारों में निकाली विजयीं रैलियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Jun 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Panchayat representatives took out victory rallies in the markets.
लंबागांव के द्रमण से बीडीसी सदस्य चुने गए ओमप्रकाश धीमान रैली निकालते। -स्रोत ः जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुरल/जालग/पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विजयी और धन्यवाद रैलियां निकालकर मतदाताओं का आभार जताया। विकास खंड थुरल के तहत कानां सुवां और बटाहण पंचायत से नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्यों और ब्लॉक समिति सदस्य ने सोमवार को थुरल बाजार में संयुक्त विजयी रैली निकाली।
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों व मतदाताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। रैली में थुरल कानां सुवां पंचायत की प्रधान वंदना कुमारी, उपप्रधान सुरेश चंद, बटाहण पंचायत की प्रधान मधुबाला और समिति सदस्य स्वर्ण सिंह जम्वाल सहित कंचन राणा व संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंचायत समिति लंबागांव के वार्ड-14 द्रमण से ओमप्रकाश धीमान ने 1079 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुनीष कुमार (522 मत) को बड़े अंतर से पराजित किया। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश धीमान ने सोमवार को जालग और आसपास के गांवों में धन्यवाद रैली निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। उधर, पंचरुखी ब्लॉक के लदोह वार्ड से समिति सदस्य विजय कुमार राणा ने 657 मत लेकर शानदार जीत हासिल की है। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में धन्यवाद रैली निकाली और जनता का धन्यवाद करते हुए खुशी मनाई।

लंबागांव के द्रमण से बीडीसी सदस्य चुने गए ओमप्रकाश धीमान रैली निकालते। -स्रोत ः जागरूक पाठक

लंबागांव के द्रमण से बीडीसी सदस्य चुने गए ओमप्रकाश धीमान रैली निकालते। -स्रोत ः जागरूक पाठक

लंबागांव के द्रमण से बीडीसी सदस्य चुने गए ओमप्रकाश धीमान रैली निकालते। -स्रोत ः जागरूक पाठक

लंबागांव के द्रमण से बीडीसी सदस्य चुने गए ओमप्रकाश धीमान रैली निकालते। -स्रोत ः जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed