{"_id":"6a19ce4d618fbb402e077241","slug":"shanshar-could-not-develop-from-the-tourism-point-of-view-kullu-news-c-89-1-klu1002-177483-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन की नजर से विकसित नहीं हो पाया शैंशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन की नजर से विकसित नहीं हो पाया शैंशर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी का शैंशर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी निराशा है। जिला परिषद और पंचायत चुनाव में घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का मामला खूब गर्माया।
शैंशर में पैराग्लाइडिंग सुविधा उपलब्ध करवाने और सड़कों की स्थिति सुधरे, इसको लेकर जिला परिषद और अन्य उम्मीदवार दावे कर रहे हैं। इसके सहारे वे अपनी जीत सुनिश्चित करना चाह रहे हैं। जनता भी इसको लेकर सवाल कर रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियां भी करवाई जा सकती हैं लेकिन जन प्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण ये सुविधाएं नहीं मिल पाईं। अगर शैंशर में पैराग्लाइडिंग शुरू होती है तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
साथ ही देहुरीधार पंचायत क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की मांग चली आ रही है। इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिस तरह से आपदा के दौरान वर्ष 2023 और 2025 में क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कट गया था तो इस दौरान राशन हेलिकॉप्टर से पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी क्षेत्र आपातकाल के लिए हेलीपैड बनाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
.....
क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। शैंशर में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं जिसको लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को भी गंभीरता से आवाज उठाने की जरूरत है।
-पूर्ण चंद, ब्रिउला
...
क्षेत्र से जीतकर आने वाले लोगों को घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सुविधाएं जुटाने के लिए आगे आना चाहिए। इसके लिए प्रशासन और सरकार से तालमेल बनाकर क्षेत्र की बेहतरी का कार्य करने की जरूरत है।
-खेबा राम, गुहिडी
000

Trending Videos