सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress could not open its account even in Kufri ward.

Mandi News: कुफरी वार्ड में भी कांग्रेस नहीं खोल सकी खाता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress could not open its account even in Kufri ward.
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पांचों जिला परिषद सीटों बथेरी, कटौला, नगवाईं, डलाह और कुफरी में कांग्रेस को निराशा हाथ लगी। इनमें से चार सीटों पर भाजपा समर्थित व भाजपा पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि कुफरी वार्ड में भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी। यहां सीपीआईएम ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों ने क्षेत्र में विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की राजनीतिक पकड़ को मजबूत होने के संकेत दिए हैं। वहीं, कांग्रेस के लिए ये नतीजे संगठनात्मक रणनीति और चुनावी प्रबंधन पर मंथन का विषय बन गए हैं। पूर्ण चंद ने यहां अपने राजनीतिक गुरु पूर्व मंत्री कौल सिंह को मात दी है। राजनीतिक हलकों में इन परिणामों को द्रंग क्षेत्र में भाजपा की बढ़त और कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed