सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Elections: The Kettle Wielding Worker Proves Too Much for Political Heavy weights; Paras Ram

हिमाचल चुनाव: सियासत के बड़े चेहरों पर भारी पड़ा ‘केतली’ वाला कार्यकर्ता, परस राम ने दर्ज की जीत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मंडी जिले के सदयाणा वार्ड का परिणाम काफी चर्चित रहा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम ने जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

Himachal Elections: The Kettle Wielding Worker Proves Too Much for Political Heavy weights; Paras Ram
सदयाणा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम जीते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनाव में मंडी जिले के सदयाणा वार्ड का परिणाम काफी चर्चित रहा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम ने जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लंबे समय से भाजपा कार्यालय में सेवादार रहे परस राम अकसर केतली उठाए नजर आते रहे। अब जनता ने जीत दिलाकर उन्हें जिला परिषद तक पहुंचा दिया। सदयाणा वार्ड में परस राम ने कांग्रेस समर्थित धर्मेंद्र कुमार को हराया। परस राम को 7031 मत मिले।

Trending Videos

जबकि धर्मेंद को 5615 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि लाभ सिंह 1961 मत ही हासिल कर पाए। जिला परिषद चुनाव में मिली जीत ने परस राम को स्थानीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल कर दिया है। उधर, नवनिर्वाचित जिपा परिषद सदस्य परस राम ने कहा कि यह जीत संगठन व मतदाताओं की जीत है। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और संगठन में रही कमी : चंपा

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने कहा कि सरकार व संगठन में कमी रही होगी। लंबे समय से धरातल पर संगठन नहीं है। बिना संगठन काम कैसे चलेगा। फिर भी अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास किए। जनादेश स्वीकार है। हार के कारणों पर समीक्षा की जाएगी। कोटली वार्ड से लोकतंत्र के महापर्व में हार जरूर मिली है, लेकिन जनता के बीच सक्रिय रहकर उनके लिए काम करना जारी रहेगा। जनता के हकों के लिए हर स्तर पर खड़ी मिलूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed