सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity board pensioners angry over pending financial benefits

Mandi News: लंबित वित्तीय लाभों को लेकर विद्युत बोर्ड पेंशनरों में रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners angry over pending financial benefits
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक में जेल रोड वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन में मौज
विज्ञापन
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक सोमवार को जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की, जिसमें करीब 80 पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई।

मंडी यूनिट के सचिव डीडी राणा ने बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को रखा। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश राणा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वालिया, उप सचिव श्याम लाल शर्मा, गजपाल सिंह मंडयाल, हरि सिंह और जितेंद्र शर्मा ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक केवल 50 हजार रुपये और 20 प्रतिशत ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य वित्तीय लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मई 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। उन्होंने सरकार से बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

फोरम अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। संशोधित वेतनमान का एरियर, संशोधित लीव एनकैशमेंट तथा ग्रेच्युटी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी लंबित एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पेंशनरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed