सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tragic bike accident in Harabagh, one youth dead, another serious

Mandi News: हराबाग में दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tragic bike accident in Harabagh, one youth dead, another serious
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत हराबाग क्षेत्र के समीप रविवार शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हराबाग के समीप सड़क किनारे दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके पास एक मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। दोनों युवकों के सिर, नाक और मुंह से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान रवि कुमार (39) पुत्र लाल सिंह निवासी चकरोट तथा लाल सिंह (39) पुत्र परस राम निवासी मलोह के रूप में हुई। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लाल सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed