सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water power department's drinking water sources dry up, increasing water crisis in rural areas

Mandi News: जलशक्ति विभाग के पेयजल स्रोत सूखे, ग्रामीण इलाकों में बढ़ा जल संकट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water power department's drinking water sources dry up, increasing water crisis in rural areas
विज्ञापन
मई में पारा चढ़ जाने से लांगधार और छौ नाले में पानी 40 फीसदी हो गया कम

दस से अधिक गांवों में पानी की किल्लत
तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग के प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी की आवक 30 से 40 प्रतिशत तक घटने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। लांगधार और छौ नाले में जलस्तर बेहद कम होने के कारण बटधार, मनारू, कमेहड़, रोपी, समोहन और छौ क्षेत्रों में पानी की कटौती करनी पड़ी है। इससे तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



लडभड़ोल क्षेत्र में पंडोल से लेकर लांगणा तक 16 पंचायतों में पेयजल आपूर्ति उठाऊ योजनाओं के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, चौंतड़ा के बजगर खड्ड तथा जोगिंद्रनगर की गुगली और रणा खड्ड में पानी की आवक घटने से संकट और गहराने की आशंका बढ़ गई है। लगातार बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के चलते जलशक्ति विभाग के तीनों सब-डिवीजनों के पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलशक्ति विभाग उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुछ पेयजल योजनाओं को आपस में जोड़कर जलापूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। उधर, शहरी क्षेत्र के फेगडू नाले में भी जलस्तर कम हुआ है, हालांकि फिलहाल पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos




बॉक्स

मई में बढ़ती गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी का स्तर घटा है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में पानी की कटौती करनी पड़ी है। उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल और हैंडपंपों का सहारा लिया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पानी की कटौती की गई है, वहां विभाग की कई टीमें फील्ड में सक्रिय हैं, ताकि लोगों को पेयजल संकट से ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े। -शेखर कटोच, अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति विभाग डिवीजन (चौंतड़ा), जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed