सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting of pensionors

Solan News: वीके जोशी को फिर बने प्रधान, धर्मचंद महासचिव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में विद्युत पेंशन कल्याण संघ की कार्यकारिणी का गठित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशन कल्याण संघ नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लगभग 45 पेंशनर्स ने भाग लिया। वीके जोशी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ नए पद भी सृजित किए गए। बाबू राज, सोहन सिंह, रविंद्र ठाकुर, भाग सिंह, लेखराम और रमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। धर्मचंद राणा को महासचिव और रामकिशन शर्मा को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुरली मनोहर गुप्ता को प्रेस सचिव के पद पर फिर से नियुक्त किया गया। आरसी भल्ला, महेंद्र सिंह और सरवन सिंह को सलाहकार चुना गया। जसपाल सिंह और हिंद रुस्तम को ऑडिटर नियुक्त किया गया। सुरेंद्र सिंह ठाकुर को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शांतिस्वरूप बस्सी और देवराज को उप सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त, बाबूराम, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेमचंद, चमन लाल, हरदयाल सिंह, जगाराम, गुरबख्श सिंह, अमर सिंह और रामेश्वर सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी ने पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को हर प्रकार से सहयोग देने का संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के उन कर्मचारियों को 5100 रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति जताई। यह राशि उन कर्मचारियों को मिलेगी जो विद्युत लाइनों में काम करते समय दुर्घटना का शिकार होते हैं। कार्यकारिणी ने इस सहमति के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed