{"_id":"6a2015f18dd028bbfc073b44","slug":"thieft-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-170749-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रात को एसी कंप्रेसर और तांबे के तार चोरी कर रहे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रात को एसी कंप्रेसर और तांबे के तार चोरी कर रहे शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक एसी बने शोपीस
लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में चोरों ने एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर और तांबे के तार को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रात के समय सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ऐसी चोरियां हो रही हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक एसी बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
चोर रात के अंधेरे में इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गौरा कांप्लेक्स में रहने वाली किरण, सीए करनैल सिंह, एक ट्यूशन सेंटर और अंबुजा कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इन स्थानों से एसी के कंप्रेसर और तांबे के तार चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर सीढ़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। इन चोरियों से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गर्मी के मौसम में एसी न चलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालागढ़ में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को इन चोरियों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos