सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations of fake voting and theft of ballot boxes

Una News: जाली वोट पोल करने और मतपेटी चोरी होने के लगे आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fake voting and theft of ballot boxes
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के चुनाव मंगलवार देर शाम संपन्न हए। मतदान के दौर छिटपुट झड़पें देखने को मिलीं। इस दौरान कहीं जाली वोटों का मामला छाया रहा तो कहीं पोलिंग बूथ से एक मतपेटी चोरी होने के आरोप भी प्रशासन को झेलने पड़े।

अंत में कोई आरोप सिद्ध नहीं हो सका। बता दें कि वार्ड सात में उस समय एक बड़ा हंगामा हुआ जब बूथ के पीठासीन अधिकारी अपने मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत बूथ की मतपेटी अपने अन्य कर्मचारियों सहित निजी गाड़ी में लेकर स्ट्रांगरूम में पहुंच गया और मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बबाल मच गया। आरोप लगाए जाने लगे कि सत्ता पक्ष के इशारे पर मतपेटी को चोरी किया गया है। इस बात को लेकर काफी देर तक नारेबाजी होती रही। अंत में एसडीएम नंगल सचिन पाठक, तहसीलदार सुमित ढिल्लों व डीएसपी नवीन पाल मौके पर पहुंचे और वार्ड के सभी प्रत्याशियों को यह समझाने में सफल रहे कि पीठासीन अधिकारी की यह बड़ी गलती है, उसे सरकारी गाड़ी में ही मतपेटी ले जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
Trending Videos

मतपेटी को ले जाने से लेकर स्ट्रांग रूम में जमा करवाने तक की सीसीटीवी फुटेज चैक कर लिए गए हैं। इसके बाद प्रत्याशियों के सामने सीसीटीवी फुटेज देखने के उपरांत सभी प्रत्याशी संतुष्ट दिखे। इसके बाद देर रात यह मामला सुलझ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed