सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness on menstrual hygiene in the hospital

Una News: मासिक धर्म स्वच्छता पर अस्पताल में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness on menstrual hygiene in the hospital
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि हर साल 28 मई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लड़कियों को मासिक धर्म यानी महीने के उन पांच दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। आमतौर पर महिलाओं के मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर आते हैं और इसका पीरियड पांच दिनों का होता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराना है। बताया कि महावारी के बारे में बात करने में न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी बहुत सारी महिलाएं झिझकती हैं। पीरियड के दौरान कपड़े की जगह पैड का इस्तेमाल करना सुरक्षात्मक होता है। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने बताया कि वर्ष 2014 में सबसे पहले इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। इस मौके पर नंदा नर्सिंग संस्थान की ट्यूटर तनु मंकितीय, आशा वर्कर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed