सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 June 2026 Major Events

आज के दिन: ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, मुंबई के दौरे पर रहेंगे म्यांमार के राष्ट्रपति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 2 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

2 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 2 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज म्यांमार के राष्ट्रपति मुंबई के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी। 

Trending Videos

म्यांमार के राष्ट्रपति मुंबई के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। वह मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे, जहां उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक स्थलों का दौरा करेंगे। भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर (MAHASAGAR) नीति में म्यांमार का विशेष महत्व है। ऐसे में यह यात्रा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और गहरा तथा मजबूत बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अप्रैल 2026 में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह म्यांमार गए थे और राष्ट्रपति मिन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का कुशीनगर दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में 376 करोड़ रुपये की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दस वर्षीय कार्यकाल में पहली बार तमकुहीराज कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

विज्ञापन

लाओस के उप प्रधानमंत्री का भारत दौरा 

लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एच.ई. थोंगसावन फोमविहाने भारत के दौरे पर हैं। वह मंगलवार को आगरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, 3 जून को उनका कई महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम में शामिल होंगे । सुबह 11 बजे वह भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत और लाओस के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का रूस दौरा

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश मंगलवार से रूस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से है। इस यात्रा के दौरान, लोकेश रूस के प्रमुख वैश्विक व्यापार और निवेश आयोजनों में से एक, सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF'26) में भाग लेंगे। 

ममता बनर्जी का धराना-प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को शुभेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी। उनका यह प्रदर्शन पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भीड़ ने हमला कर दिया था। यह हमला उस समय हुआ, जब वह चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। हमला होने के बावजूद उन्होंने हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर के परिजनों से मुलाकात की। बनर्जी पर भीड़ ने अंडे और पत्थरों से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed