सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will not benefit from lucknow dussehra says shiv sena

लखनऊ जाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें मोदी : शिवसेना

ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 08 Oct 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
bjp will not benefit from lucknow dussehra says shiv sena
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दशहरा मनाने की योजना पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। शिवसेना ने कहा है कि लखनऊ जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें। 
Trending Videos


पार्टी के मुखपत्र की संपादकीय में लिखा है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है। इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने लिखा है कि विपक्ष का मानना है कि अगर मोदी उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हैं तो वहां एक राजनीतिक माहौल पैदा होगा। लेकिन, शिवसेना चाहती है कि मोदी लखनऊ जाएं लेकिन किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं बल्कि वहां जाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा

bjp will not benefit from lucknow dussehra says shiv sena

शिवसेना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि बिहार की पुनरावृत्ति साबित हो सकती है। बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी ने मोदी की छवि का दांव पर लगा दिया था लेकिन पार्टी को धूल चाटनी पड़ी। इस तथ्य पर अगर विचार किया जाए तो यह मानने का कोई कारण नहीं है कि मोदी के लखनऊ में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने से बीजेपी को कोई राजनीतिक लाभ होगा।

शिवसेना का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पहले से ही बेहद खराब हालत में है। मायावती की बीएसपी का भविष्य नहीं है जबकि सपा पारिवारिक झगड़े में व्यस्त है। ऐसे में अगर भाजपा कुछ सीटें जीत भी लेती है तो उसे असली जीत नहीं कहा जा सकता। गौरतलब है कि परंपरा को तोड़ते हुए मोदी अगले सप्ताह लखनऊ में ऐशबाग रामलीला में हिस्सा लेंगे। आम तौर पर प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में दशहरा मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed