{"_id":"606646ddf7d7a96da928bda0","slug":"indian-army-to-participate-in-multinational-military-exercise-to-be-held-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति के अग्रदूत 2021: बांग्लादेश में होने वाले बहुदेशीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी भारतीय सेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शांति के अग्रदूत 2021: बांग्लादेश में होने वाले बहुदेशीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी भारतीय सेना
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:49 AM IST
विज्ञापन
सार
- अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर के सैन्य पर्यवेक्षक भी अभ्यास के दौरान मौजूद रहेंगे
रक्षा मंत्रालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय सेना बांग्लादेश में होने वाले बहुदेशीय सैन्य अभ्यास ‘शांति के अग्रदूत 2021’ में शिरकत करेगी। नौ दिन तक चलने वाला यह सैन्य अभ्यास 4 अप्रैल से शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह बहुदेशीय सैन्य अभ्यास बांग्लादेश के जनक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती और देश की आजादी के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है।
इसमें डोगरा रेजीमेंट की एक बटालियन के अधिकारी, जेसीओ और जवानों समेत 30 सदस्यीय टुकड़ी हिस्सा लेंगी। सैन्य अभ्यास में भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सेनाएं भी शामिल होंगी। अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर के सैन्य पर्यवेक्षक भी अभ्यास के दौरान मौजूद रहेंगे।