सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest against rising inflation and unemployment

Kathua News: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest against rising inflation and unemployment
विज्ञापन
तहसील कार्यालय हीरानगर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को मोर्चा खोल दिया। तहसील कार्यालय हीरानगर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रसियों ने जमकर नारेबाजी की। महंगाई गीतों और व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों से केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधने के साथ-साथ महंगाई कम न करने पर सरकार की बेबसी को भी उजागर किया।

सोमवार को प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हीरानगर की ओर से किया गया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, हीरानगर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल सहित अन्य नेताओं ने जमकर मोदी सरकार की महंगाई की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त है और देश के प्रधानमंत्री महंगाई को कम करने के बजाय लोगों के जलजीरा पानी पीने, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की नसीहत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि यह वही प्रधानमंत्री हैं, जो 2013 गैस सिलिंडर 400 रुपये, घटते रुपये के मूल्य को लेकर मनमोहन सिंह सरकार की आलोचना की थी। पिछले 12 वर्षों से लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। सुभाष गुप्ता ने घोषणा की कि हर दिन हीरानगर तहसील और गांव में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस नेता राकेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक केंद्र सरकार महंगाई को कम नहीं करती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला महासचिव रमेश कुंडल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खजूरिया, मढ़ीन ब्लॉक अध्यक्ष मक्खनी बंद्राल, रॉबिन शर्मा, बंसी लाल कांडले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed