{"_id":"6a1de9f2b26b07905900ba54","slug":"students-staged-a-road-blockade-due-to-lack-of-transport-facilities-kathua-news-c-201-1-knt1010-132722-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परिवहन सुविधा न मिलने पर छात्रों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परिवहन सुविधा न मिलने पर छात्रों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनी-भंडार सड़क पर एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी-भंडार सड़क पर रविवार को छात्रों ने नियमित बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गति में प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। स्कूल के छात्रों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में बस सेवा सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रही है, जिससे उन्हें स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी छात्रों के समर्थन में आए। अभिभावक राजेश कुमार ने कहा कि बस सेवा की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी सेवा दो पावर स्टेशन की ओर से बस सेवा शुरू करने का कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक उसका कोई भी लाभ नहीं मिल सका है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया तथा आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि ट्रांसपोर्टरों के अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा और शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और सड़क को यातायात के लिए खोल दिया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos