नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार: गांदरबल में कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, भद्रवाह जेल भेजा गया
गांदरबल पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक कुख्यात नशा तस्कर फैयाज अहमद खांडे को गिरफ्तार कर जिला जेल भद्रवाह भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक नजरबंदी आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक वह आदतन अपराधी है और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था।पुलिस ने बताया कि आरोपी स्थानीय युवाओं को निशाना बनाकर उनका शोषण कर रहा था। उसे पकड़कर जिला जेल भद्रवाह भेज दिया गया। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान फैयाज अहमद खांडे निवासी पाटी शालबुग गांदरबल के रूप में हुई है। गांदरबल पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय ड्रग माफिया के खिलाफ एक और कड़ा संदेश है। जम्मू-कश्मीर पुलिस नशे की जड़ें खत्म करने और युवा पीढ़ी को इसके जाल में फंसने से बचाने के मिशन पर अडिग है।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में हर जानकारी अहम है। इस घिनौने कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।