{"_id":"206ae3476b8d9fa8e69b5d2eed59a03d","slug":"bsnl-service-not-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौनी में बीएसएनएल की सेवा पांच दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौनी में बीएसएनएल की सेवा पांच दिन से ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौनी क्षेत्र में चार-पांच दिनों से टेलीफोन की व्यवस्था चरमराने के कारण बीएसएनएल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कुछ दिनों से मोबाइल फोन सेवा भी ठप पड़ी हुई है। लैंड लाइन का डायल टोन गायब है। वहीं समस्या के लिए बिजली विभाग और बीएसएनएल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले बीएसएनएल के मोबाइल का सिग्नल गायब हो गया। इसके साथ ही लैंड लाइन फोन से डायल टोन नदारद हो गई। बुधवार को भी जब फोन सेवा बहाल नहीं हुई तो लोगों ने एसडीओ मदन लाल से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने से दूरसंचार सेवा भी बाधित है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर साहिल केसर ने बताया कि उन्होंने बीएसएनएल को अपनी बिजली की लाइन में सुधार लाने के लिए कई बार बोला हुआ है, जिसमें होने वाला खर्चा उन्हीं के द्वारा दिया जाना था, लेकिन यह नहीं किया गया।