{"_id":"59a6fe8c4f1c1b06278b4861","slug":"caso-in-pulwama-of-south-kashmir-by-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा में राष्ट्रीय राइफल्स ने शुरू की आतंकियों की तलाश, गहन सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा में राष्ट्रीय राइफल्स ने शुरू की आतंकियों की तलाश, गहन सर्च ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तलाशी अभियान में जुटे सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के द्वारा बुधवार को गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हो रहे हैं। मिली सूचना के मुताबिक सेना को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया था जिस दौरान हिंसा होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा मंगलवार को शोपियां जिले में भी सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos