{"_id":"57639d924f1c1b4c0511b8e1","slug":"militant-killed-in-gunfight-with-security-forces-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सोपोर के बोमाई इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी को मार गिराया। अभी कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर शुक्रवार सुबह चना मोहल्ला इलाके में एक घर को घेर लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबल जैसे ही घर के करीब पहुंचे घर में छिपे बैठे आतंकवादियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कारवाई की गई जिसमें एक आतंकी ढे़र हो गया। मारा गया आतंकी हिजबुल का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी सेना की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
Trending Videos
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया था । इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। अभी तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी है। दोपहर बाद सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी हाथ लगी। घर में छुपे दूसरे आंतकी को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया।