सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will change from 3rd april in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में तीन से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Mar 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Weather will change from 3rd april in jammu kashmir
बारिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में आगामी तीन अप्रैल से मौसम बिगड़ने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 4-5 अप्रैल को जम्मू और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। इसका असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा। अगले चौबीस घंटे में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।


जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8-9 डिग्री ऊपर चल रहा है। रात में भी तपिश बढ़ी है। गर्मी लगातार जोर पकड़ रही है। इस बीच वीरवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात में करीब साढ़े तीन हजार छोटे-बड़े वाहनों को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत में लगातार मौसम के साफ रहने से श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे इलाकों में भी तपिश बढ़ी है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। जम्मू संभाग के हिस्सों में पारा नौ डिग्री तक ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


यही नहीं रात का तापमान भी 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। वीरवार को श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर 25.0 और जम्मू में पांच डिग्री चढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed