Jharkhand: रांची में मानसून से पहले मेगा एक्शन: नालों की सफाई से लेकर ड्रोन सर्वे तक, जलजमाव पर बड़ा प्रहार
रांची में मानसून से पहले नगर निगम ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक सफाई अभियान तेज कर दिया है। 15 जून के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए नालों की सफाई, गाद हटाने, अतिक्रमण चिन्हित करने और संवेदनशील इलाकों की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इससे पहले रांची नगर निगम ने शहर में जलभराव और नालों में पानी रुकने की समस्या से निपटने के लिए व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
नालों की सफाई पर विशेष फोकस
नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई को प्राथमिकता दी है। नालों से गाद निकालकर उनकी जल वहन क्षमता बढ़ाई जा रही है, ताकि भारी बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो और जलजमाव की स्थिति न बने।
संवेदनशील इलाकों में तेजी से काम
कोकर चौक, सफायर अस्पताल के आसपास का क्षेत्र, महावीर नगर, खोरहाटोली और बांधगाड़ी जैसे संवेदनशील इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। नालों के किनारे उगी झाड़ियों और घास की भी नियमित सफाई की जा रही है।
अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त
नगर निगम की सबसे बड़ी चिंता नालों पर हो रहा अतिक्रमण है। कई जगहों पर अवैध निर्माण और कब्जे के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। इसे देखते हुए ड्रोन मैपिंग और जमीनी सर्वे के जरिए अतिक्रमण चिन्हित करने का अभियान शुरू किया गया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी
चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और बड़े नालों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। नालियों को जाम करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
नगर आयुक्त ने दी जानकारी
नगर आयुक्त सुशांत गौरव के अनुसार पिछले वर्षों में जहां-जहां जलजमाव और नाला ओवरफ्लो की समस्या हुई थी, उन सभी स्थानों की समीक्षा कर विशेष रणनीति बनाई गई है।
इस बार जलजमाव कम होने की उम्मीद
नगर निगम का लक्ष्य केवल बारिश के दौरान राहत कार्य करना नहीं, बल्कि पहले से ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जिससे समस्या उत्पन्न ही न हो। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय पर सभी काम पूरे हो गए तो इस बार शहर में जलजमाव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।