सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CAT Recruitment 2026: 82 Vacancies Announced, Candidates Up to 56 Years Can Apply

CAT Vacancy: कैट में निकली 82 पदों पर भर्ती, 56 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; जानें फॉर्म भरने की शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 27 May 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

CAT Recruitment 2026: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण यानी कैट में 82 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं, जिनके लिए योग्य सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी मिलेगी, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगी। आइए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी।

CAT Recruitment 2026: 82 Vacancies Announced, Candidates Up to 56 Years Can Apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CAT Recruitment 2026: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने ज्वाइंट रजिस्ट्रार समेत कुल 82 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर शुरुआती तौर पर 3 साल के लिए की जाएंगी। जरूरत के अनुसार इस अवधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। इस भर्ती में केवल कार्यरत सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।

Trending Videos


उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपना फॉर्म जमा करना होगा, जो भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र भरकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
पद का नाम पदों की संख्या
ज्वाइंट रजिस्ट्रार 5
डिप्टी रजिस्ट्रार 7
प्रधान निजी सचिव (प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी) 1
लेखा उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स) 1
अनुभाग अधिकारी / न्यायालय अधिकारी 26
निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) 4
लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) 8
सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी 5
कनिष्ठ लेखा अधिकारी (जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर) 7
कार्यवाहक (केयरटेकर) 5
वरिष्ठ लेखाकार (सीनियर अकाउंटेंट) 7
जूनियर अकाउंटेंट 6

कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पद के अनुसार ग्रेजुएशन, विधि में बैचलर डिग्री, पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री अथवा इसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

इसके साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक पद के अनुसार अन्य आवश्यक पात्रता और कौशल भी पूरे करने होंगे।

कितना मिलेगा वेतन?

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) आदि प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 5,200 से 39,100 रुपये तक का वेतनमान और 2,400 से 7,600 रुपये तक का ग्रेड पे प्रतिमाह दिया जाएगा।

विज्ञापन

यहां भेजना होगा आवेदन पत्र

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज खुलने के बाद संबंधित पद की जारी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें। अंत में सभी कागजात को एक लिफाफे में रखकर दिए गए पते - ‘प्रधान रजिस्ट्रार, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, प्रधान पीठ, 61/35, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली - 110001’ - पर डाक के माध्यम से भेज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed