CISF ASI Recruitment: डीफॉर्मा वालों के लिए सरकारी नौकरी, पैरामेडिकल स्टाफ के 24 पदों पर आठ जून से करें आवेदन
CISF ASI Paramedical Recruitment 2026: सीआईएसएफ में फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन के 24 पदों पर भर्ती होगी। संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा वाले इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISF ASI Paramedical Recruitment 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। ऑनलाइन आवेदन 8 जून से शुरू हो जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन के कुल 24 पद भरे जाएंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 8 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 जुलाई 2026 |
24 पदों पर होगी भर्ती
अधिसूचना के अनुसार कुल 24 रिक्तियां निकाली गई हैं। पदवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| ASI (Pharmacist) | 20 |
| ASI (X-Ray Technician) | 1 |
| ASI (Lab Technician) | 4 |
| कुल | 24 |
इन पदों में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आरक्षण भी लागू रहेगा।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
ASI (Pharmacist)
- 12वीं पास
- फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री
- फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत पंजीकृत फार्मासिस्ट होना आवश्यक
ASI (X-Ray Technician)
- 12वीं पास
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में 2 वर्षीय डिप्लोमा
ASI (Lab Technician)
- विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 2 वर्षीय डिप्लोमा
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जोकि इस प्रकार हैं:
- लिखित परीक्षा (CBT/OMR)
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- दस्तावेज सत्यापन
- बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (BVAT)
- विस्तृत मेडिकल परीक्षण (DME/RME)
- अंतिम मेरिट सूची
सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-5 में नियुक्त किया जाएगा। इसके तहत 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधाएं और अन्य केंद्रीय सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 100 रुपये |
| ओबीसी | 100 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस | 100 रुपये |
| एससी | शुल्क नहीं |
| एसटी | शुल्क नहीं |
| भूतपूर्व सैनिक (ESM) | शुल्क नहीं |
| महिला उम्मीदवार | शुल्क नहीं |
CSIF ASI Paramedical Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "New Registration" पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
- नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- ASI Paramedical Recruitment 2026 लिंक खोलें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।