सब्सक्राइब करें

खाली पेट केला खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, भूलकर भी न करें ये गलती

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi eating banana on empty stomach is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केला सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की भूख को मारता है और चर्बी को कम करता है, क्योंकि इसमें स्वस्थ फैट पाया जाता है जो हमारे शरीर में जमता नहीं है और वजन बढ़ाता है, लेकिन मोटापे का दूर भगाता है। बस इसे खाने का सही तरीका और समय पता होना चाहिए। अक्सर लोग सुबह दफ्तर जाने की जल्दबाजी में खाली पेट केला ही खा लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह तो ऊर्जा से भरपूर फल है और उन्हें इसके जरिए दिनभर काम करने की ऊर्जा मिल जाएगी, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Health tips in hindi eating banana on empty stomach is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाली पेट केला पाचन के लिए सही नहीं 

  • केले में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह फल एसिडिक भी होता है और विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट केले का सेवन बिल्कुल न करें। 
Trending Videos
Health tips in hindi eating banana on empty stomach is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाली पेट केला दिल के लिए है नुकसानदेह 

  • चूंकि केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो खून में इन दोनों पोषक तत्वों की अधिकता हो सकती है, जिससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए खाली पेट केला खाने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi eating banana on empty stomach is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाली पेट केला खाने से हो सकती है थकान और सुस्ती 

  • अगर आप सोचते हैं कि केला खाने से आपको दिनभर के लिए ऊर्जा मिल जाएगी तो आप सही सोचते हैं, लेकिन खाली पेट बिल्कुल नहीं, क्योंकि खाली पेट केला खाने से आपको तुरंत ऊर्जा तो मिल जाएगी, लेकिन वह अस्थायी होगी। आपको जल्द ही थकान और सुस्ती महसूस होने लगेगी और फिर से भूख लग जाएगी। इसके बाद आपको ओवरईटिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप सुबह नाश्ते में केले को शामिल करें, लेकिन खाली पेट बिल्कुल न खाएं। 
विज्ञापन
Health tips in hindi eating banana on empty stomach is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या रात में सोने से पहले खाना चाहिए केला? 

  • अधिकतर लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में केला खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इससे आपको खांसी की समस्या हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed