सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares its list of corporator for local body election.

यूपी: निकाय चुनाव में भाजपा ने 4 मुस्लिमों को दिए टिकट, जारी की प्रत्याशियों की सूची

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Nov 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
BJP declares its list of corporator for local body election.
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए सभी 110 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची शनिवार रात जारी कर दी। इसमें चार मुस्लिमों को भी टिकट दिया गया है। इनमें सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब का पुत्र फैसल नवाब भी शामिल है।



सूची में जिन प्रमुख लोगों को टिकट दिया गया है उसमें कार्यवाहक महापौर रहे सुरेश अवस्थी की पत्नी भी शामिल हैं। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नागेंद्र सिंह चौहान और उनकी बहन मधु सिंह को भी टिकट दिया गया है। वहीं कई मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। इनमें वह पार्षद भी शामिल हैं जिनकी सीट का आरक्षण इस बार महिला हो गया था। इनमें सबसे प्रमुख हिंद नगर वार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के पार्षद का आरक्षण आपत्ति के बाद बदला गया था। उसके बाद भी टिकट नहीं मिल पाया। खास बात यह भी है कि दूसरी ओर पार्टी ने उन पार्षदों की पत्नियों को टिकट दे दिया है जिनकी सीट का आरक्षण बदल गया था। इससे उनकी सीट दावेदारी बरकरार हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने शनिवार देर शाम लखनऊ जिले की सभी नगर पंचायतों के सभासदों की लिस्ट भी जारी कर दी। सभी उम्मीदवारों को सामूहिक नामांकन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार को सभी प्रत्याशी एक ही शुभ समय में नामांकन कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति से लखनऊ जिले की सभी नगर पंचायतो के 96 सभासद उम्मीदवारों में से 89 प्रत्याशियों के नामों का चयन कर उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। शेष उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी।

इन मुस्लिमों को दिया भाजपा ने टिकट

BJP declares its list of corporator for local body election.

1. मल्लाही टोला द्वितीय से नाजुकजहां
2. हुसैनाबाद से फैसल नवाब
3. मौलाना कल्बे आबिद प्रथम से जावेद अब्बास
4. मशकगंज वजीरगंज से रिजवाना बानो

इन मौजूदा पार्षदों का कटा टिकट
1.लोहिया नगर वार्ड से अखिलेश गिरि का
2.लाला लाजपत राय वार्ड से शोभा सिंह का
3.अलीगंज वार्ड से रामश्री मिश्र का
4. राजाजीपुरम से जीतेंद्र उपाध्याय मिंटू का

5. चित्रगुप्तनगर वार्ड से हरशरण लाल गुप्ता का
6. हिंदनगर से सौरभ सिंह मोनू का
7. गुरुनानक नगर से शिवकुमार का
8. मोतीलाल चंद्रभानु गुप्त नगर से रामगोपाल जायसवाल का
9. भारतेंद्र हरिश्चंद्र से बृजकिशोर पांडेय का
10. ओम नगर से ऊषा किरण का
11. शारदा नगर से सांवरी चौधरी का

इन पूर्व पार्षदों को मिला टिकट

BJP declares its list of corporator for local body election.

ऐशबाग वार्ड से ऊषा शर्मा
केसरी खेड़ा वार्ड से संतोष बलखंडी
लालकुआं वार्ड से सुशील तिवारी पम्मी
अयोध्यादास द्वितीय वार्ड से कुमकुम राजपूत

रफी अहमद किदवई वार्ड से रामकृष्ण यादव
बाबू जगजीवन राम वार्ड से भृगुनाथ शुक्ला
मैथिलशरण गुप्त वार्ड से दिलीप श्रीवास्तव

त्रिवेणी नगर वार्ड से देव शर्मा मिश्रा मुन्ना मिश्रा
विवेकानंदपुरी वार्ड से जीडी शुक्ला

बेटे को मिला पिता की ‘कुर्बानी’ का तोहफा

BJP declares its list of corporator for local body election.
बुक्कल नवाब - फोटो : amar ujala

जिसके कयास लगाये जा रहे थे, शनिवार को बीजेपी की ओर से जारी पार्षदी केउम्मीदवारों की लिस्ट ने उस पर मुहर भी लगा दी। फिलहाल पार्टी में एक कद्दावर नेता के लिए एमएलसी सीट की कुर्बानी देने वाले बुक्कल नवाब को पार्टी ने सौ दिन के भीतर एक तोहफे से नवाज दिया है। बीजेपी ने बुक्कल नवाब के बेटे मो. फैसल नवाब को हुसैनाबाद वार्ड से टिकट दिया है। अब माना जा रहा है कि अवैध निर्माण और बेशकीमती जमीन के मुआवजों समेत कई मामलों में अब रुख शायद ही सख्त हो।

सपा से एमएलसी रहे बुक्कल नवाब गत जुलाई में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और चांदी का मुकुट देने की घोषणा की। उसी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ प्रवास से पहले सपा के यशवंत सिंह, बसपा के जयवीर सिंह समेत बुक्कल नवाब ने विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

31 जुलाई को अमित शाह केरवाना होने से पहले तीनों ने बीजेपी की सदस्यता उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या की मौजूदगी में ली। सूत्रों के मुताबिक तभी से अंदरखाने में यह चर्चा चल रही थी कि लखनऊ केएक कद्दावर नाम के लिए छोड़ी गई एमएलसी की सीट आने वाले दिनों में गुल खिलाएगी।

देखें, नगर पंचायत सभासद प्रत्याशियों की सूची

BJP declares its list of corporator for local body election.
नगर पंचायत काकोरी
वार्ड 1 हाता गुलाम सफ दर- प्रतिभा कोरी
वार्ड 2 फुलवारी- मनोज साहू
वार्ड 3 वली नगर- राम कुमार कश्यप
वार्ड 4 फू लबाग- मनोज चौधरी
वार्ड 5 इमामबाड़ा- ईश्वरी देवी
वार्ड 6 पठानगढ़ी-  विनय निगम
वार्ड 7 सागर तालाब- मो. आजाद
वार्ड 8 काजी गढ़ी- श्रीकान्त यादव
वार्ड 9 हाता हजरत साहब- कौशिक राजपूत
वार्ड 10 किला - मीनाक्षी तिवारी
वार्ड 11 मुगलान मोहल्ला- रूपा कश्यप
वार्ड 12 बस्ती राम कटरा- वीरेन्द्र निगम
वार्ड 13 कटरा बाजार- बेबी

नगर पंचायत मलिहाबाद
वार्ड 1 झंड़ातला- मीना
वार्ड 2 मुंशीगंज- नरेन्द्र यादव काटू
वार्ड 3 जोशिन टोला- आतिया
वार्ड 4 मोहमडन टोला- अली मोहम्मद
वार्ड 5 बस्ती धनवन्तराय- मुन्नी विश्वकर्मा
वार्ड 6 मिर्जागंज पश्चिम- सौरभ सिंह यादव
वार्ड 7 मिर्जागंज उत्तरी- राजेश लोधी
वार्ड 8 चौधराना- इमरान अंसारी
वार्ड 9 सैय्यदवाड़ा- अशोक अवस्थी
वार्ड 11 मध्य -कंचन शर्मा
वार्ड 12 केवलहार- नाजिया
वार्ड 13 समदा तालाब-अजरा बानो
 

बक्‍शी का तालाब व इटौंजा से इन्हें दिया टिकट

BJP declares its list of corporator for local body election.

नगर पंचायत बक्शी का तालाब
वार्ड 1 देवरई कला- संगीता गौतम
वार्ड 2 भौली- रूचि रावत
वार्ड 3 सरकपुर सरैया- धर्मेन्द्र
वार्ड 4 राजापुर इंदौराबाग- संतराम मौर्या
वार्ड 5 रामपुर देवरई- कामता प्रसाद रावत
वार्ड 6 कमलाबाद बढौली- अर्चना सिंह
वार्ड 7 मामपुर बाना-------
वार्ड 8 तरहिया, गोपीचन्द्र रावत
वार्ड 9 भैसामऊ- अंकित तिवारी
वार्ड 10 कोटवा- सुमेर रावत
वार्ड 11 भौली प्रथम- पूनम चौहान
वार्ड 12 बरगदी, मुन्नी देवी यादव
वार्ड 13 नन्दना- मनोज गिरि
वार्ड 14 अकोहरी- राजीव लोधी
वार्ड 15 रूदही प्रथम- रामलखन राजपूत
वार्ड 16 बरगदी मगठ प्रथम- आशीष यादव
वार्ड 17, रूदही- बबीता चौधरी
वार्ड 19 मुस्लिमनगर- वन्दना गुप्ता

नगर पंचायत इटौजा
वार्ड 1 दक्षिणी इटौंजा- राम कुमारी
वार्ड 2 उत्तरी इटौंजा- अनिल गौतम
वार्ड 3 पुरानी बाजार- विनोद लोधी
वार्ड 4 तुर्की- दीपा शुक्ला
वार्ड 6 बारी टोला-कामिनी मिश्रा
वार्ड 7 पांडेय टोला- रजनीश मिश्रा
वार्ड 8 मध्य इटौजा- करूणा शंकर गुप्ता
वार्ड 9 पश्चिम इटौंजा- संजय त्रिपाठी
वार्ड 10 धोबी टोला- सुनैना कश्यप

महोना व नगराम से इन्हें दिया टिकट

BJP declares its list of corporator for local body election.
नगर पंचायत महोना
वार्ड 1 केसर मऊ खुर्द- फू लमती रावत
वार्ड 2 कटरा मोहल्ला- अशर्फ रावत
वार्ड 3 -----------
वार्ड 4 गोविन्दपुरी- मनोज कुमार
वार्ड 5 केसरमऊ कला पश्चिम- रजनी शर्मा
वार्ड 6 काजी टोला- प्रवीण मौर्या
वार्ड 7 केसरमऊ कला पूर्व- वीरेन्द्र यादव
वार्ड 8 शेख टोला- रिजवान खान
वार्ड 9 पकरिया मोहल्ला- अशद अफजल
वार्ड 10 कसाई मोहल्ला- रवि गुप्ता

नगर पंचायत नगराम
वार्ड 1 दक्षिण टोला- गुड्डा देवी
वार्ड 2 शेखाना- अनिल रावत
वार्ड 3 भाटन टोला- त्रिभुवन सिंह वर्मा
वार्ड 4 सैयद बाड़ा- श्यामा देवी
वार्ड 5 कटरा- रमेश चौरसिया
वार्ड 6 ब्राम्हण टोला- अश्विनी यादव
वार्ड 7 गढ़ी- हरिशंकर यादव
वार्ड 8 कसाई टोला- गुंजन मिश्रा
वार्ड 9 चौधराना- बेचू कनौजिया
वार्ड 10 बाजार- कमलेश कुमारी लोधी

अमेठी व गोसाईगंज से इन्हें दिया टिकट

BJP declares its list of corporator for local body election.

नगर पंचायत अमेठी
वार्ड 1 मुंशीगंज- उर्मिला रावत
वार्ड 2 शहजादपुर- अनुज कुमार
वार्ड 3 -----
वार्ड 4 ------
वार्ड 5 संजय नगर- पूनम मौर्य
वार्ड 7 अब्बासी- दिलीप कोरी
वार्ड 8 कजियाना- पंकज मौर्य
वार्ड 9 बाजार- रेनू यादव
वार्ड 10 कटरा- एजाज अहमद

नगर पंचायत गोसाईगंज
वार्ड 1 बलिया खेड़ा-राजकुमार रावत
वार्ड 2 सराय करोरा- शैलेन्द्र वर्मा
वार्ड 3 सदरपुर करोरा पूर्व-श्रीमती रावत
वार्ड 4 सदरपुर  बाजार- सुधा शर्मा
वार्ड 5 सदरपुर करौरा पश्चिम- नीलकमल गुप्ता
वार्ड 6 नेवातिन टोला- नीलम गुप्ता
वार्ड 7 मातन टोला- बृजेश गुप्ता
वार्ड 8 साहन टोला-आदर्श गुप्ता
वार्ड 9 बाजार मध्य- दिलीप गुप्ता
वार्ड 10 बाजार पूर्व- रेखा जायसवाल

नगर निगम के लिए ये हैं भाजपा के पार्षद प्रत्याशी

BJP declares its list of corporator for local body election.
डेमो इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed