सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Showroom run on stolen electricity from transformer in Lucknow  enforcement team catches operators

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करके चला रहे थे शोरूम, प्रवर्तन दल ने छापे में पकड़ा: केस दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में आरोपी ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करके शोरूम चला रहे थे। प्रवर्तन दल ने छापे में पकड़ा।  साथ ही, 12 अन्य जगहों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। कर्मियों की मिलीभगत से ट्रांसफार्मर के मीटर से केबल जोड़ लिया था। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Showroom run on stolen electricity from transformer in Lucknow  enforcement team catches operators
बिजली चोरी। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में शुक्रवार को सीधे ट्रांसफार्मर के मीटर से बिजली चोरी करके शोरूम को चला रहे थे। प्रवर्तन दल ने यह बिजली चोरी पकड़ी। अंदेशा है कि कर्मियों की मिलीभगत से ट्रांसफार्मर के मीटर से केबल को जोड़ा गया था। साथ ही, 12 अन्य जगहों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई।



अमौसी के अधिशासी अभियंता ए.के शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन दल के इंसपेक्टर ने बिजनौर चौराहा के राती रोड पर शोरूम में 10 किलोवाट की बिजली चोरी को पकड़ा। पवन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती नगर के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मीनू देवी 25/50 सेक्टर-25 इन्दिरा नगर, शालिनी वर्मा जैनाबाद गोयला, वकील अहमद आदिल नगर पर बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि राजाजीपुरम, चौक, हुसैनगंज क्षेत्र में उर्मिला सिंह, कुन्दु, अब्दुल हबीब, शांती देवी आयशा बानो, नाजिम, मो0 मुन्ना, बब्बन, अब्दुल वाहिद, मो0 नईम, मो0 अयूब, मोहम्मद काजिम, उस्मान और आमिर के घर बिजली चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed