सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   da increased for up state government employees

यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA में बंपर बढ़ोतरी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
da increased for up state government employees
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को जुलाई से एक प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान जनवरी-2018 के वेतन के साथ एक फरवरी से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद सचिव वित्त मुकेश मित्तल ने सेवारत कर्मियों के लिए मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। पेंशनरों से जुड़ा आदेश भी जल्द जारी हो जाएगा।

Trending Videos


इसका फायदा 15 लाख राज्यकर्मियों और 11 लाख पेंशनरों को मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार को 537 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त खर्च करना होगा। केंद्र ने एक जुलाई 2017 से महंगाई भत्ता 4 से बढ़ाकर 5 फीसदी कर दिया था। एक जुलाई से 31 दिसंबर तक की बढ़ी डीए की रकम जीपीएफ में जाएगी। जनवरी की तनख्वाह से इसका नकद भुगतान होगा जो एक फरवरी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा लाभ
सभी पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं,  शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मी व यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मियों को।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी--8.5 लाख
शिक्षक--5.5 लाख
शिक्षणेत्तर कर्--1.0 लाख

यह भी खास...

da increased for up state government employees

-139 फीसदी डीए मिलेगा 7वें वेतन का लाभ न लेने वाले कर्मचारियों को
- 268 फीसदी डीए का भुगतान होगा छठे वेतन वालों को
- जिनकी सेवाएं बृहस्पतिवार से पहले समाप्त हो गई हैं, या जो रिटायरमेंट की आयु प्राप्त कर एक जनवरी से पहले इस शासनादेश के जारी होने तक रिटायर हो चुके हैं, उन्हें डीए के बकाये की पूरी रकम नकद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed