सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashanti-Anayika pair won double title

Lucknow News: प्रशस्ति-अनायिका की जोड़ी ने जीता दोहरा खिताब

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Prashanti-Anayika pair won double title
विज्ञापन
लखनऊ। प्रशस्ति और अनायिका ने हेमलता पाठक मेमोरियल जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में युगल वर्ग में दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया। एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को प्रशस्ति और अनायिका ने अंडर-13 और अंडर-15 बालिका वर्ग के युगल खिताब अपने नाम किए।

अंडर-13 बालिका युगल के फाइनल में अनायिका और प्रशस्ति ने नव्या और मान्यता को 15-3, 15-3 से हराया जबकि बालिका युगल अंडर-15 के फाइनल में अनायिका और प्रशस्ति की जोड़ी ने धानी और कोशिन को 15-9, 15-2 से आसानी से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालिका युगल अंडर-17 के फाइनल में अनुष्का श्रीवास्तव और विशालाक्षी ने आद्या वर्मा और महक सिंह को 15-5, 15-5 से हराते हुए खिताब कब्जाया, जबकि बालिका युगल अंडर-11 फाइनल में अनविका और किमाया सिंह ने इरा और अनुष्का त्रिपाठी को 15-3, 15-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने एकांशी को 15-7, 15-10 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अनायिका ने शोभना को 15-7, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Trending Videos


फाइनल अब अनायिका और प्रशस्ति के बीच खेला जाएगा। महिला युगल के सेमीफाइनल में शचि और अमीशी ने एकांशी और शोभना को 15-12, 15-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इनका फाइनल में मुकाबला प्रशस्ति और अनायिका से होगा। बालक युगल अंडर-13 के सेमीफाइनल में अन्वय और श्रीयांश ने अभिनय और आर्यमन को 15-12, 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में इनका मुकाबला व्योम सिंह और श्रीजन यादव से होगा।

पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के तहत शौर्य प्रताप सिंह ने शुभम शर्मा को 30-1, अक्षय ने शिवम जोशी 30-7, मोक्ष शाश्वत ने अभिषेक चौहान को 30-23 और आदित्य सिंह ने ब्रिज राज को 30-28 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालक एकल अंडर-17 में लोनीबॉन पवे ने आशीष कुमार को 30-20, सत्यम यादव ने आदित्य शर्मा को 30-17 और दीपक सहगल ने अश्वत मिश्रा को 30-28 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

प्रतियाेगिता के पहले युगल सेमीफाइनल में शिवम जोशी और शौर्य प्रताप ने आलोक सिंह और नितिन को 15-6, 15-13 और दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य सिंह एवं मोक्ष ने रौनक सिक्का और रविंदर सहाय को 15-11, 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।बालिका एकल अंडर-11 में अनविका ने लोक्षिता यादव को 15-5, 15-4 और किमाया ने कषिका खन्ना को 15-7, 15-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed