सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how Kalyan Singh runs his first campaign in 1962.

अतीत का झरोखा: ...जब कल्याण सिंह ने रथ पर भारत माता की तस्वीर लगाकर निकाला जुलूस

ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Dec 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ने अपने पहले चुनाव में 1962 में अलग तरह से प्रचार कर क्षेत्र में अपनी छवि एक प्रभावी नेता की बना ली थी। पढ़ें एक रोचक किस्सा:

This is how Kalyan Singh runs his first campaign in 1962.
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 1962 में पहला चुनाव हार गए थे, लेकिन उसी चुनाव से उनकी प्रभावी नेता की छवि बन गई थी। अतरौली के भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेश शर्मा बताते हैं, 1962 के चुनाव में ‘बाबूजी’ जब पहली बार मैदान में उतरे तो उन्हें दीपक चुनाव चिह्न मिला।



उनके विपक्षी बाबू सिंह को बरगद का पेड़, कांग्रेस प्रत्याशी को चरखा और एक निर्दलीय को गुलाब का फूल चुनाव चिह्न मिला। सभी दलों के प्रत्याशियों ने चुनावी रैली निकाली। मजेदार बात रही कि बाबू सिंह ने बरगद का पौधा तो कांग्रेस ने चरखा और निर्दलीय प्रत्याशी ने गुलाब के फूलों के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सबको देखते हुए कल्याण सिंह के समर्थक भी विचार-विमर्श में जुटे हुए थे कि क्या किया जाए। बहरहाल, प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने के लिए कल्याण सिंह ने भारत माता की तस्वीर लगाकर रथ सजाया, उस पर दीपक जलाए और समर्थकों ने हाथों में दीपक लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Trending Videos


शाम के धुंधलके में झिलमिलाते दीपकों के साथ निकले इस विशाल जुलूस ने अतरौली के लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। बेशक वे चुनाव हार गए, लेकिन कस्बे में उनकी प्रभावी नेता की पहचान बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed