सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of Accused Found in Field Who Shot Young Woman in Sitapur Post-mortem Report Reveals Truth

Sitapur: युवती को गोली मारने वाले आरोपी का खेत में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में युवती को गोली मारने वाले आरोपी का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Body of Accused Found in Field Who Shot Young Woman in Sitapur Post-mortem Report Reveals Truth
अंबुज कुमार भार्गव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में कमलापुर थाना इलाके में युवती को गोली मारने वाले आरोपी का शव बुधवार देर शाम खैराबाद के नरायनपुर गांव में गन्ने के खेत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक से मौत होना निकलकर सामने आया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



ज्ञात हो कि 24 मई की रात दरियापुर गांव के बाहर अपनी बुआ के यहां आई युवती को एक युवक ने गोली मार दी थी। गोली मारने का आरोप मानपुर के अख्तरपुर कटिया गांव निवासी अंबुज कुमार भार्गव पर था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 27 मई की देर शाम अंबुज का शव खेत में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शॉक से मौत होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

साथी को कोर्ट में पेश किया जा चुका है

ऐसी आशंका है पुलिस से बचने के लिए वह काफी दिन से गन्ने के खेतों में छिपा रहा। अधिक गर्मी के कारण हीट शॉक से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल सामान्य है। अंबुज के साथी किशोर को गिरफ्तार करके उसे कोर्ट में पेश किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed