{"_id":"6a173e6f4c5e83901105f347","slug":"pilgrims-moving-forward-on-the-path-of-faith-in-the-scorching-sun-sitapur-news-c-102-1-stp1002-156854-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तपती धूप में आस्था की डगर पर आगे बढ़ रहे परिक्रमार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तपती धूप में आस्था की डगर पर आगे बढ़ रहे परिक्रमार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैमिषारण्य। पुरुषोत्तम माह में चल रही नैमिषारण्य तीर्थ की प्रसिद्ध 84 कोसी परिक्रमा आठ पड़ावों की यात्रा पूरी करते हुए बुधवार को नवें पड़ाव पर नैमिष पहुंच गई। राम नाम संकीर्तन के साथ तपती धूप में आस्था की डगर पर परिक्रमार्थी नैमिषारण्य पहुंचे तो वातावरण राममय हो गया।
परिक्रमार्थियों ने चक्रतीर्थ एवं आदि गंगा गोमती नदी में स्नान कर मां ललिता देवी, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, देवपुरी, देवदेवेश्वर इत्यादि मंदिरों में दर्शन पूजन किया। परिक्रमा की अगुवाई कर रहे महंत गोविंद दास ने बताया कि हम सभी का परम सौभाग्य है जो हमें इस पौराणिक परिक्रमा को करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह परिक्रमा करने में अनूठे आनंद व शांति की अनुभूति हो रही है। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोग स्वागत व सेवा-सत्कार करते हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो 20 वर्षों से चित्रकूट की परिक्रमा करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार अधिक मास में विश्व कल्याण के लिए महर्षि दधीचि की ओर से शुरू की गई इस परिक्रमा को करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
Trending Videos