{"_id":"581109d24f1c1bac52bc2b16","slug":"up-employees-to-get-seventh-pay-commission-s-advantages","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने सातवें वेतन आयोग का तोहफा देगी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने सातवें वेतन आयोग का तोहफा देगी यूपी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कर्मचारियों को नवंबर के अंत तक सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों से जुड़े लाभ भी देने पर विचार कर रही है।
राज्य वेतन समिति ने कर्मचारी संगठनों का पक्ष सुनने का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब विभागों के अधिकारियों से बैठकें कर कर्मचारियों की मांग के संदर्भ में उनकी राय ली जाएगी।
इसके बाद समिति वेतन से जुड़ी अपनी संस्तुतियां तैयार करने का काम करेगी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले सरकार कर्मचारियों को तोहफा दे देना चाहती है। 26 नवंबर से सरकार का कार्यकाल छह महीने बाकी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव कार्यक्रम जारी करने के लिए स्वतंत्र रहेगा। ऐसे में सरकार नवंबर के अंत तक बढ़े वेतन की सौगात दे देना चाहती है।