सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi Reshuffles Districts of Ministers-in-Charge; Bhupendra Chaudhary Assigned Agra, Manoj Pandey Given Ch

UP: योगी ने प्रभारी मंत्रियों के जिले बदले, भूपेंद्र चौधरी को आगरा तो मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार सौंपा है। यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की निगरानी के साथ जनता की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देंगे।

UP: Yogi Reshuffles Districts of Ministers-in-Charge; Bhupendra Chaudhary Assigned Agra, Manoj Pandey Given Ch
योगी ने प्रभारी मंत्रियों के जिले बदले - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों का नए सिरे से आवंटन किया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले भूपेंद्र चौधरी को आगरा व कासगंज, जबकि मनोज कुमार पांडेय को सीतापुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने में सामाजिक और जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।



इसी तरह सुरेश खन्ना को वाराणसी व लखनऊ, सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या व बस्ती, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज व गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को इटावा व हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ व फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी व फर्रुखाबाद, धर्मपाल सिंह को गाजियबाद व रामपुर, नंदगोपाल गुप्ता नंदी को मिर्जापुर व चित्रकूट, अनिल राजभर को आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली व कन्नौज, अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर व भदोही, योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात, ओपी राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर व श्रावस्ती, सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिलदेव अग्रवाल को बिजनौर, रवींद्र जायसवाल को गाजीपुर, संदीप सिंह को मथुरा, गुलाब देवी को अमरोहा, गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर, धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी, असीम अरुण को हरदोई व मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल व बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया व मऊ, नरेंद्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा व बहराइच, अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं, डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु को बलिया व महराजगंज, अजीत पाल सिंह को फतेहपुर, सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़। 
विज्ञापन
Trending Videos


दिनेश खटीक को शामली, संजीव गोंड को चंदौली, बलदेव सिंह औलख को पीलीभीत, जसवंत सिंह सैनी को बागपत, रामकेश निषाद को हमीरपुर, मनोहर लाल मन्नू कोरी को महोबा, संजय सिंह गंगवार को जालौन, बृजेश सिंह को गौतमबुद्धनगर, केपी मलिक को हापुड़, सुरेश राही को बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला को अमेठी, राकेश राठौर गुरु को औरैया, रजनी तिवारी को उन्नाव, सतीश चंद्र शर्मा को बलरामपुर, दानिश आजाद को ललितपुर, विजय लक्ष्मी गौतम को संतकबीरनगर, कृष्णा पासवान को कौशांबी, कैलाश सिंह राजपूत को एटा, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर और हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed