सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks on EVM issue.

मायावती अपने मेयरों से इस्तीफा दिलाएं, बैलेट पेपर से करा देंगे चुनाव: मुख्यमंत्री योगी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Dec 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks on EVM issue.
बसपा सुप्रीमो मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों के ईवीएम से चुनाव में धांधली से जुड़े आरोपों पर तगड़ा पलटवार किया है। योगी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को यदि ईवीएम पर विश्वास नहीं है तो अलीगढ़ व मेरठ के नवनिर्वाचित महापौर (मेयरों) से इस्तीफा दिला दें, सरकार आयोग से बैलेट से चुनाव कराने का अनुरोध कर लेगी। इससे हकीकत सामने आ जाएगी।

Trending Videos


उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित महापौरों को अपने-अपने शहरों का योजना बनाकर विकास करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का मंत्र दिया।

योगी रविवार शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित 14 महापौर के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 2019 के लिए ये है मायावती का प्लान, गठबंधन से इन्कार नहीं पर अकेले लड़ने की है तैयारी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईवीएम राज्य निर्वाचन आयोग की संपत्ति है। बसपा सुप्रीमो मायावती जिस ईवीएम पर आरोप लगा रही हैं, उसी ईवीएम से उनकी पार्टी ने अलीगढ़ व मेरठ में महापौर चुनाव जीते हैं। मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि यदि मायावती को ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो वे अलीगढ़ व मेरठ के बसपा महापौर का इस्तीफा दिलाकर मतपत्र से चुनाव लड़ा लें, सच्चाई सामने आ जाएगी।

'निकाय चुनाव में मोदी के विकास व विजन की जीत'

yogi adityanath speaks on EVM issue.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने भाजपा के नवनिर्वाचित महापौरों से कहा कि जनता ने बड़े विश्वास के साथ बहुमत दिया है। जनता की अपेक्षा के अनुरूप शुचिता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजनीतिक कौशल का परिणाम है। प्रदेश के शहरों का विकास करने के साथ जनता को विश्वस्तरीय नगरीय जीवन देना होगा।

निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत की एक हकीकत ये भी, 36 जिला मुख्यालयों में नहीं खिल सका कमल

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आदि ने नवनिर्वाचित महापौरों को माला पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर अभिनंदन किया। बैठक में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल, गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल सहित अन्य महापौर मौजूद थे।

योगी के नेतृत्व में मोदी से मिलेंगे महापौर

yogi adityanath speaks on EVM issue.

प्रदेश में भाजपा के नवनिर्वाचित 14 महापौर 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

महापौर के स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि मंगलवार को सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री प्रदेश के महापौर से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में शहरों का विकास करने और शहरी जनजीवन को विश्वस्तरीय बनाने की सीख देंगे।

मथुरा के महापौर को नहीं मिली सूचना
मथुरा से भाजपा के एक मात्र अनुसूचित जाति के महापौर मुकेश अभिनंदन समारोह में नहीं पहुंचे। मुकेश ने बताया कि उन्हें अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए सूचना नहीं मिली। रविवार शाम को पता चला कि लखनऊ में महापौरों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय से उन्हें सूचना देने के लिए किसे कहा गया यह भी उन्हें नहीं पता है।

बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वालों से खन्ना ने भी मांगा इस्तीफा

yogi adityanath speaks on EVM issue.

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चुनाव में जो ईवीएम से जीते हैं, वे इस्तीफा दे दें तो सरकार खाली स्थानों पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने को तैयार है। वे बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ईवीएम में गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा नेता अपनी हार से हताश होकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उनके सभी विधायक और सांसद इस्तीफा दे दें तो फिर सरकार खाली हुए स्थानों पर उप चुनाव के लिए सिफारिश कर देगी, जो ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed