सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Desert Cat in Panna: Tourist took photo, feet have fur to protect them from heat and cold

पन्ना में डेजर्ट कैट: पर्यटक ने ली तस्वीर, गर्मी और ठंड से बचाने के पैरों के तलों में होते हैं फर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Dec 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुओं की अच्छी संख्या तो है ही, अब यहां दुर्लभ फिशिंग कैट व इंडियन डेजर्ट कैट के होने के सबूत भी मिले हैं।  
 

Desert Cat in Panna: Tourist took photo, feet have fur to protect them from heat and cold
पन्ना टाइगर रिजर्व में स्पॉट हुई डेजर्ट कैट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में दुर्लभ फिशिंग कैट के बाद अब इंडियन डेजर्ट कैट के होने की भी पुष्टि हुई है। टाइगर रिजर्व के अकोला बफर क्षेत्र में एक पर्यटक ने नाइट सफारी के दौरान इंडियन डेजर्ट कैट को देखा एवं अपने कैमरे में कैद किया है। पन्ना के जंगल में डेजर्ट कैट का पाया जाना बड़ी खुशखबरी है। इससे पता चलता है कि जैव विविधता की दृष्टि से पन्ना का जंगल कितना समृद्ध है। 
Trending Videos


क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि इंडियन डेजर्ट कैट थार रेगिस्तान में निवास करती है और यह स्क्रब रेगिस्तान से जुड़ी है। वर्ष 1999 में इसके बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली और नागौर के राजस्थानी जिलों में सामान्य रूप से देखे जाने का उल्लेख है। वर्ष 1999 और 2006 के बीच थार रेगिस्तान में केवल चार इंडियन डेजर्ट कैट देखे जाने की सूचना मिली थी। डेजर्ट कैट की मौजूदगी नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य, मध्य प्रदेश और मिर्जापुर के जंगलों में भी रिपोर्ट की गई थी। इसके पंजे के तलवों को ढंकने वाले लंबे बाल इसके पैड को रेगिस्तान में अत्यधिक गर्म और ठंडे तापमान से बचाते हैं। डेजर्ट कैट आम तौर पर दिन के दौरान अंडरग्राउंड रहती है और रात में शिकार करती है। यह छोटे जीव-जंतुओं और पक्षियों की तलाश में रात में 5 से 6 किलोमीटर तक चलती है। बताया जाता है कि यह जहरीले सांपों को भी कुशलता से मारने में दक्ष होती है। एक बार में मादा दो से तीन बच्चे को जन्म देती है, जो एक वर्ष की आयु के आसपास यौन रूप से परिपक्व हो जाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में डेजर्ट कैट की उपलब्धता के फोटोग्राफिक प्रमाण नहीं हैं लेकिन इसका जिक्र जरूर है कि यह पन्ना के जंगल में है। क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि हम यह जानने के लिए पुराना रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं कि पहले कभी इसकी मौजूदगी रिकॉर्ड की गई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में फर हैं, जो गर्मी-सर्दी से बचाते हैं 
डेजर्ट कैट की पारिस्थितिक आवश्यकताओं को अभी भी कम समझा गया है। डेजर्ट कैट के पैरों तले तेज तापमान से बचाव के लिए गद्दी में फर विकसित हैं। ये बड़े फर बिल्ली के पैरों को गर्मी के साथ-साथ तेज ठंड से भी बचाते हैं। पंजे में बहुत सारे बाल होने से यह बिल्ली रेगिस्तान में फुटमार्क नहीं छोड़ती है। इससे किसी भी शिकारी के लिए इस बिल्ली को ढूंढ पाना मुमकिन नहीं होता। यही फर रात को रेगिस्तान की बेहद तेज ठंड से इस बिल्ली को बचाते हैं। ये खास फर रात को डेजर्ट कैट को गर्मी देते हैं। इसका रंग रेगिस्तान की रेत जैसा ही होता है, जिससे शिकार और शिकारी दोनों उसे देख नहीं पाते हैं। शिकार करने के लिए इस बिल्ली के पास दो खूबियां हैं, एक बड़े कान और दूसरे कानों में सामान्य बिल्ली से ज्यादा बाल। डेजर्ट कैट धीमी से धीमी आवाज भी सुन सकती है। एक किलोमीटर दूर से इस बिल्ली के कान शिकार की आहट को सुन सकते हैं। यह बिल्ली अपने शरीर के पानी की जरूरत को शिकार से पूरा कर लेती है। इस वजह से पानी कम होने पर भी यह जीवित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed