सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Family members renew demand for a CBI probe.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में परिवारजनों ने फिर उठाई सीबीआई जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 12 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। राजा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस अदालत में मजबूती से पक्ष नहीं रख पा रही है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: Family members renew demand for a CBI probe.
विपिन रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनके परिजनों ने फिर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। शिलांग पुलिस सालभर पहले इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी है।



इससे राजा के परिजन नाराज हैं। राजा के भाई विपिन का कहना है कि यह हत्याकांड देशभर में चर्चित रहा है और तीन राज्यों की पुलिस इससे जुड़ी है, तो फिर इसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मामले में सोनम सहित तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस कोर्ट में अपना पक्ष रखने में कमजोर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी केस का ट्रायल चल रहा है। गवाहों के बयान जारी हैं। इस बीच सोनम का जेल से बाहर रहना केस को प्रभावित कर सकता है। उधर सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है, जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। दो दिन पहले सोनम के वकील ने अपनी तरफ से कोर्ट के समक्ष तर्क प्रस्तुत किए थे।

विज्ञापन



सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी है। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थी। अपना अपराध वह कबूल भी कर चुकी है। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उसे जमानत नहीं दी जा सकती।
 

आपको बता दें कि पिछले साल शिलांग में सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ षड्यंत्र रचकर उसके तीन दोस्तों के साथ राजा रघुवंशी की हत्या कर लाश खाई में फेंक दी थी। पिछले साल जून माह में ही शिलांग पुलिस ने राजा का शव खाई से बरामद किया था। उसके बाद इस हत्याकांड में सोनम सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। एक आरोपी राज कुशवाह सोनम के दफ्तर में ही काम करता था और वह सोनम का कथित प्रेमी बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed