{"_id":"6a168a6214d97ca51601058e","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-28-may-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 May Rashifal: इन 5 राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
28 May Rashifal: इन 5 राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ
ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी
Published by: Megha Kumari
Updated Wed, 27 May 2026 05:53 PM IST
सार
28 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
28 May Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
28 May Rashifal: 28 मई का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशियों को करियर और धन लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।
2 of 13
28 May Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता दोनों चरम पर रहेंगे। हर फैसला आप सोच-समझकर लेंगे, लेकिन किसी के दबाव में आकर लिया गया कदम बाद में परेशानी दे सकता है। मन में नई कमाई या साइड इनकम का विचार चल सकता है और अच्छी बात यह है कि उसमें सफलता मिलने के संकेत भी मजबूत हैं। जीवनसाथी की कोई उपलब्धि या प्रमोशन घर का माहौल खुशियों से भर देगा। आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम की ओर भी खास ध्यान देंगे।
Trending Videos
3 of 13
28 May Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मन में आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते या विवाह की बात तय होने से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। हालांकि संतान का थोड़ा जिद्दी या मनमौजी व्यवहार आपको चिंता में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
28 May Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज किस्मत अचानक आपका साथ देती नजर आएगी। लंबे समय से अटका या डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में जो योजनाएं परेशानी बन रही थीं, वे अब धीरे-धीरे सही दिशा पकड़ सकती हैं। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। पिता की सलाह पारिवारिक बिजनेस में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी और परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का प्लान भी बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
28 May Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। नई संपत्ति खरीदने का विचार सफल हो सकता है। हालांकि अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार का कोई नाराज सदस्य आज आपके प्यार और समझदारी से मान सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी पर्दे के पीछे कुछ चालें चलने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X