बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, Tik Tok वीडियो से नफरत फैलाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉगग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'
मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।' फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एजाज की गिरफ्तारी की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने एजाज खान के विवादित वीडियो को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
एजाज खान की गिरफ्तारी के बाद अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि 'विवादित टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए एजाज खान की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया। मैंने भी 16 जुलाई को जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। वो समाज को नुकसान पहुंचाने वाला है।'
Thank U @MumbaiPolice for arresting @ajazkhanActor for a controversial #TikTokVideo. I also had filed a complaint at Juhu Police station on 16th July 2019. He is a menace to the society. @siddhanthvm pic.twitter.com/ETNuMZHapR
एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बिग बॉस 7 में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे।