सब्सक्राइब करें

बेटी नीसा के ट्रोल होने पर काजोल का आया जवाब, कहा- 'मैं इसको बहुत फील करती हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 10 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress kajol Reaction on nysa devgan trolling
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता काजोल देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी नीसा सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर नीसा तारीफ बंटोरती हैं तो कभी ट्रोल हो जाती हैं। ऐसे में नीसा के ट्रोल होने पर अब काजोल ने जवाब दिया है।

Bollywood actress kajol Reaction on nysa devgan trolling
Kajol and Nysa Devgan - फोटो : instagram

दरअसल स्टारकिड अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। वैसे कई दफा इसके फायदे होते हैं तो कई दफा उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। वहीं अजय और काजोल की बेटी नीसा अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। कभी इसकी वजह उनके आउटफिट्स होते हैं तो कभी लुक्स।

Trending Videos
Bollywood actress kajol Reaction on nysa devgan trolling
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए काजोल ने कहा,'ये बेहद भयावह है। मुझे लगता है कि एक पैरेंट के तौर पर अगर आपके बच्चे को छोटी सी खरोंच भी आती है तो आप परेशान हो उठते हैं क्योंकि आप अपने बच्चे को हर परेशानी से बचाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress kajol Reaction on nysa devgan trolling
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने आगे कहा, 'ऐसे में जब भी नीसा को ट्रोल किया जाता है तो बतौर पैरेंट मैं इसको बहुत फील करती हूं। भगवान का शुक्र है कि नीसा उस समय यहां नहीं थी जब उसे बुरी तरह ट्रोल किया गया था। वो उस समय सिंगापुर में थी तो उसे पता नहीं था कि क्या हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया तो आखिर सोशल मीडिया ही है और ऐसा हर जगह होता है, इंटरनेशनल स्तर पर भी।'

विज्ञापन
Bollywood actress kajol Reaction on nysa devgan trolling
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

काजोल ने बात करते हुए आगे कहा, ' मैं हमेशा बच्चों को यही सिखाती हूं कि ट्रोलिंग समाज का एक छोटा सा हिस्सा है और उन्हें इसे इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। किसी भी बात पर जरूरी ये है कि आप उस चीज को किस नजरिए से देखते हैं। ऐसे में मैं ट्रोलिंग पर कुछ खास ध्यान नहीं देती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed