{"_id":"6a165712e1421f233c070791","slug":"chand-mera-dil-day-5-vs-drishyam-3-to-pati-patni-aur-woh-do-and-karuppu-box-office-collection-total-earning-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए कठिन हुई डगर, क्या रहा ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए कठिन हुई डगर, क्या रहा ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 27 May 2026 08:00 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें साउथ फिल्म ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ के अलावा हिंदी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ शामिल हैं। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर बॉलीवुड फिल्मों 'चांद मेरा दिल' और आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' वीकडेज पर भी करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भी जमकर नोट छाप रही हैं। जानिए, मंगलवार को कमाई की दौड़ में सबसे आगे कौन रहा।
2 of 5
फिल्म 'चांद मेरा दिल'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘चांद मेरा दिल’ ने पांचवें दिन कितना कमाया?
लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 15.35 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कहानी प्यार और जिम्मेदारियों के ईद-गिर्द घूमती है।
Trending Videos
3 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ का भी बढ़ा कलेक्शन
बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए मंगलवार का दिन बेहतर साबित हुआ, इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 12वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 11वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 39 करोड़ रुपये हो चुका है। 12 दिन बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल होने से काफी दूर है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी अहम किरदारों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ ने दिखाया दमखम
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज की मलयालम फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म 50 करोड़ क्लब का भी हिस्सा बन चुकी है, इसका कुल कलेक्शन अब तक 68.60 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में मोहनलाल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’ के कलेक्शन में मामूली गिरावट
सूर्या और तृषा स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ का कलेक्शन मंगलवार को कुछ कम रहा। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि चौथे दिन 14.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 95.05 करोड़ रुपये हो चुका है, यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने की दौड़ में मंगलवार को भी इस फिल्म ने ही बाजी मारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।