सब्सक्राइब करें

यूपी के सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर में बना सेल्फी प्वाइंट, यहां तस्वीरें लेकर यादगार बना सकेंगे सैर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo Selfie point see latest photos of beautiful zoo in UP
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चिड़ियाघर के मुख्य द्वार के पास सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। घास लगाकर चारों तरफ छह जानवरों (शेर, भालू, हिरण, मोर, बारहसिंघा, चीता) की प्रतिकृति लगाई गई है। यहां सेल्फी लेकर चिड़ियाघर की सैर को यादगार बनाया जा सकेगा।
Gorakhpur Zoo Selfie point see latest photos of beautiful zoo in UP
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर के मुख्य द्वार के पास 2800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ग्रीन बेल्ट बनाया गया है। इसी क्षेत्र में अलग-अलग जानवरों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जो भी शहरवासी गोरखपुर-देवरिया रोड से गुजर रहे हैं, रुककर चिड़ियाघर के बाहर का सुंदरीकरण जरूर देखते हैं।
Trending Videos
Gorakhpur Zoo Selfie point see latest photos of beautiful zoo in UP
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
शहरवासियों का कहना है कि कानपुर व लखनऊ का चिड़ियाघर सामान्य तरीके से बनाया गया है। गोरखपुर चिड़ियाघर की डिजाइन हर मामले में बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo Selfie point see latest photos of beautiful zoo in UP
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इस संबंध में राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह का कहना है कि जो कोई चिड़ियाघर आएगा, उसे बाहर से ही खूबसूरती का एहसास हो जाएगा। मुख्य सड़क के पास ही सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जो दर्शकों का रोमांच बढ़ाने में मददगार होगा। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। चिड़ियाघर के उद्घाटन के साथ ही इसे भी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo Selfie point see latest photos of beautiful zoo in UP
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
चिड़ियाघर : रुड़की की टीम ने जांचा ड्रेनेज सिस्टम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाईड्रोलॉजी, रुड़की की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को चिड़ियाघर के ड्रैनेज सिस्टम की जांच की। बाड़े के अंदर और अन्य पानी के श्रोत से होने वाले जल भराव के निकास की व्यवस्था का जायजा लिया। परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि टीम ड्रेनेज के काम से पूरी तरह संतुष्ट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed